
नर्मदापुरम / अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आने वाली नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को जल्द ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुआ एस्केलेटर की सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर को लगाने का काम तेजी से गतिमान है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन का कार्य कर रही ठेका कंपनी के द्वारा नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर पहुंचा दिया गया है। जिसे जल्द ही लगाकर यात्रियों को इसकी सुविधा प्रदान की जाएगी। रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधा से युक्त होगा।

