दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ बांद्राबान के घानाबड़ के पास विगत दिवस खाद की कालाबाजारी करने पर अब मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस किया है। यहां पर मोहनलाल खंडेलवाल की दुकान से खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया था । अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत गणेश मंदिर के पास गोल्डन सिटी से बदमाशों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। विगत दिवस घटना को लेकर फरियादी ने मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक राय गणेश मंदिर के पास के घर से अज्ञात बदमाश घर में घुसकर चांदी की बिछिया , पायल , कंगन, सोने की अंगूठी, टॉप्स और एसबीएम कंपनी की घड़ी चुरा कर रफू चक्कर हो गए जिसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
बांद्राबान के घानाबड़ के पास हो रही थी कालाबाजारी
वहीं इधर शहर में घानाबड़ क्षेत्र में फोरलेन के पास मोहन खंडेलवाल की दुकान से खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। इसको लेकर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। यह मामला 3 से 23 सितंबर के बीच का है । पुलिस ने राजीव यादव अनुविभागीय अधिकारी कृषि की शिकायत पर धारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पुलिस ने मोहनलाल खंडेलवाल पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। ज्ञात होगी यहां पर खाद रखा गया था और उसकी कालाबाजारी की जा रही थी। कम कीमत का काम ज्यादा में बेचा जा रहा था । अब पुलिस जांच कर रही है।

