

नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 6 बड़ी बजरिया गांधी पार्क के सामने नाले में साफ सफाई नहीं होने से नाले का गन्दा पानी लोगों के घरों के सामने बहकर आ रहा है, जिससे वार्ड वासी परेशान है। वार्ड के निवासियों ने बताया कि हमने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक और तो नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए शहर में व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई कर रहे हैं दूसरी ओर घरों के सामने गंदा पानी आ रहा है इस और किसी का ध्यान नहीं है। नाले में ऊपर तक कचरा भरा हुआ है जिसकी वजह से पानी नाले से बाहर आ रहा है। अगर नाले की नियमित साफ सफाई हो तो नाले का गन्दा पानी बाहर नहीं आएगा।

