
नर्मदापुरम / इटारसी में माहेश्वरी समाज द्वारा आज 24 अक्टूबर को दी पार्क रिसोर्ट इटारसी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन सायं 5 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा, संगठन मंत्री विजय राठी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अनीता जावंधिया, प्रदेश माहेश्वरी सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, कार्य समिति सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा अतुल माहेश्वरी, पूर्वी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष राजश्री राठी, पूर्वी क्षेत्रीय प्रादेशिक माहेश्वरी सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष त्रिलोक जाजू सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा माहेश्वरी समाज के सदस्यों से सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इटारसी माहेश्वरी सामाजिक बंधुओ द्वारा सफेद कुर्ता पजामा ड्रेस कोड रहेगा। कार्यक्रम में जिले की सभी इकाइयों बानापुरा, सोहागपुर, शोभापुर, पिपरिया, बाबई, पचमढ़ी, नर्मदापुरम सहित सभी इकाइयों से माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

