दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में रविवार को कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने शहर के अनेक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। थाना प्रभारी कोतवाली श्री बुंदेला ने हमराह स्टाफ के साथ सेठानी घाट, सतरस्ता, जय स्तंभ चौक, अमर चौक, हलवाई चौक, सराफा , इंदिरा चौक, पर्यटन घाट, कोरीघाट क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए भी दिए। गौरतलब है कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के चलते घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी जगह पैदल भ्रमण किया।

