
सिवनी मालवा / नर्मदा तट भिलाडिया घाट से सिवनी मालवा तक आने वाली नर्मदा जल लाइन के खराब होने से शहरवासी बीते 2 दिन से वार्ड नंबर 6,7, 8 में पानी के लिए नागरिक परेशान रहे कहीं लगभग 1 किलोमीटर दूर से तो कहीं आसपास से लोग पानी की व्यवस्था करने को मजबूर रहे
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिवपुर मार्ग पर जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान नर्मदा पाइपलाइन टूट गई थी। इससे कई वार्डों में पानी सप्लाई ठप हो गई। शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने लाइन सुधारकर टेस्टिंग भी की, लेकिन रविवार सुबह लाइन फिर से टूट गई। इससे नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई।
भीलपुरा निवासी लालू कुशवाहा और सीताराम ने बताया कि नर्मदा जल नहीं आने से उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है। नागरिक अर्जुन ने आरोप लगाया कि नगर पालिका बिना सूचना कभी भी पानी बंद कर देती है। सुबह इंतजार करने के बाद भी समय पर पानी नहीं आता।
अधिकारियों ने कहा कि पाइपलाइन सुधार का काम जारी है। उन्होंने दावा किया कि शहर में पानी की कमी नहीं होने देंगे। जहां जरूरत होगी वहां टैंकर से सप्लाई की जाएगी। लाइन सुधरने के बाद नागरिकों को परेशानी नहीं होगी। प्रतिदिन नर्मदा जल नागरिकों को घरों में समय पर ही आएगा।

