नर्मदापुरम / जनअभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा द्वारा मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बसनिया कला में नवरंग महिला मंडल नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 05 के अंतर्गत सीड बॉल का निर्माण सभी ग्रामवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी एवं पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से किया गया। शासन के अनुसार इन बीजों का उपयोग मां पलकमाति नदी के तट स्थलों पर किया जावेगा। जिससे नदी के दोनों तटों पर हरियाली का वातावरण निर्मित होगा। सभी समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया कि प्रतिदिन प्रत्येक घर से सीड बॉल का निर्माण किया जावेगा। समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा लोवंशी, पूर्व सरपंच श्रीमती अनीता लोवंशी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता ठाकुर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। समिति के माध्यम से सीड बॉल निर्माण की संख्या 500 रही एवं प्रतिदिन ग्राम वासियों के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रजातियों के बीजों को एकत्र कर बीज निर्माण प्रारंभ किया गया है एवं सभी ग्रामीण जनों को 80 बीज सीड बॉल बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

