
सिवनी मालवा / ग्राम चापड़ा ग्रहण पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम चापड़ा ग्रहण स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सीड बॉल निर्माण का विशेष अभियान चलाया गया। यह आयोजन कलेक्टर नर्मदा पुरम सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किया गया।
अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मिट्टी, गोबर एवं विभिन्न पौधों के बीजों से सीड बॉल तैयार किए। शिक्षकों ने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में पौधों की भूमिका की जानकारी दी।
विद्यालय परिवार का कहना है कि सीड बॉल के जरिए वर्षा ऋतु में बंजर और खाली जगहों पर पौधों का प्राकृतिक विकास किया जा सकता है, जिससे हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर शिक्षक सूरजवली जाट ने कहा कि यदि हर व्यक्ति प्रकृति के लिए छोटा प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक विष्णु वर्मा, शिक्षिका शालिनी साहू एवं समस्त विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधा लगाने व पर्यावरण संरक्षण की जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।विकासखंड स्रोत समन्वयक संगीता यादव ने इस पहल को बच्चों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में प्रशंसा की।

