एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर कार्यवाही
हजारों रुपए की अवैध शराब की जब्त, आरोपी अरेस्ट
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में एएसपी अभिषेक राजन और जीतेन्द्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में अवैध शराब विक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिले में अवैध शराब विक्री कर रहे विक्रेताओं की घर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना देहात के स्टाफ के व्दारा गुरुवार को आरोपी श्याम ठाकुर पिता महू ठाकुर उम्र 40 साल निवासी प्लाट नंबर 12 नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम थाना देहात के मकान पर दबिश देकर मकान के अंदर से दो खाकी रंग के कार्टून में कुल मात्रा 58 लीटर 380 एमएल कुल कीमती करीब 38886 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । मामले में अपराध क्रमांक 556/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी तारतम्य में बुधवार को भी अवैध शराब विक्रताओं की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर अलग अलग स्थानों पर थाना देहात नर्मदापुरम के स्टाफ व्दारा आरोपी अजय जाटव पिता श्रीराम जाटव उम्र 18 साल ग्राम बुधवाड़ा के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 21 क्वाटर, आरोपी विशाल जाटव पिता वैजू जाटव उम्र 18 साल निवासी आदर्श नगर नर्मदापुरम के कब्जे से 22 क्वाटर, आरोपी अहिरवार पिता सुपियार सिंह अहिरवार उम्र 35 साल निवासी लेड़िया बाजार नर्मदापुरम के कब्जे से 20 क्वाटर आरोपी अजय कहार पिता संतोष कहार उम्र 22 साल निवासी आदर्श नगर नर्मदापुरम के कब्जे से कुल’ शराब 5.820 लीटर, आरोपी माया बाई पति स्व. जितेन्द्र स्वीपर उम्र 35 साल निवासी आवास कालोनी नर्मदापुरम के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 18 क्वाटर, आरोपी अर्पित उर्फ भोला पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी छोटी पहाड़िया के पास देहात नर्मदापुरम के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 36 क्वाटर, आरोपी अजीत ग्राम तमवरू माखननगर के कब्जे से 11 क्वाटर आफीसर व्वाईस, के जप्त कर पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये है। इसी प्रकार अभियान के दो दिवस में ही थाना देहात में कुल 8 आरोपीयों से 81 लीटर 420 एमएल अवैध शराब कीमत लगभग 47,206 रुपये की जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई एवं सतत् कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक सौरव पाण्डे थाना प्रभारी देहात, उपनिरीक्षक मोनिका गौर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा, सउनि प्रधान आर. प्रदीप चौधरी, प्रधान आरक्षक जमना प्रसाद, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनोज सोनी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रकाश परते, का.वा. प्र.आर. नवीन दुबे, कार्यवाहक महिला प्रधान आरक्षक पदमा आरक्षक तुलसी, आरक्षक आर. कपिल विश्वकर्मा, म.आर. शालिनी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चालक संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

