दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ बड़ोदिया कला के सचिव प्रभु दयाल तिवारी से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी । पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ला के पास बुधवार को सचिव श्री तिवारी का रास्ता रोककर चार युवकों ने हमला कर दिया । घायल हुए सचिव को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया । खबर मिलते ही जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे । देहात पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोपहर को श्री तिवारी खेड़ला गांव से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सचिव का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

