मौके पर पहुंची पुलिस, थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, वाहन जप्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम कजलास में रविवार को ग्रामीणों ने एक बोलेरो से अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। उन्होंने गाड़ी को रुकवाई। भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि ग्राम रक्षा समिति के सक्रिय सदस्य एवं कजलास ग्राम के ग्रामीणों ने अवैध शराब परिवहन कर रही एक बोलेरो को रुकवाया और इसकी सूचना डोलरिया थाने में दी गई । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा बोलेरो क्रमांक Mp05zd9708 को थाने लेकर आए। इसमें रखी शराब के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले । थाने पर बोलेरो में रखी शराब को बाहर निकाल कर गिनती की गई । कुल सात पेटियों में अलग-अलग प्रकार की शराब थी। कुल मात्रा 42.66 लीटर कुल क्वार्टर विधिवत जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । जप्त की गई कुल शराब की कीमत 21 हजार एवं जप्त की गई बोलेरो वाहन की कीमत 8 लाख रुपए है।

