सिम से हो रही फ्राॅडिंग को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में एक फोटो लगाकर अलग अलग आईडी पर कूट रचित तरीके से सिम कार्ड आवंटित करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर देहात और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग पीओएस सेंटर के एजेंट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिए हैं। साथ ही इनके उपयोग और फर्जीवाड़ा की जांच भी की जाएगी। पुलिस ने धारा 419, 420, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मालाखेड़ी के मनोज कुशवाहा, जय भाटिया एवं एजेंट ईशान पर मामला दर्ज किया गया है। फर्जी तरीके से सिम कार्ड आवंटित करने पर केस दर्ज हुआ हैं। यह घटना 24 जून 2020 से 2 फरवरी 2021 के बीच की है। इसके साथ ही रसूलिया में भी पीओएस संतोष किराना का एजेंट संतोष , साक्षी मोबाइल के एजेंट दिलीप पीओएस दीप मोबाइल के एजेंट सूरज कटारिया पर भी फर्जी तरीके से आवंटित करने का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना 20 जनवरी 2022 से 25 अगस्त 2022 के बीच हुई है । इसके साथ ही कोतवाली थाना पुलिस ने पीओएस राजा ग्राफिक्स एंड मोबाइल एजेंट दिलीप परदेसी, विश्वास एसटी पीसी एजेंट बदामी कलमे, श्री कृष्णा एसटीडी एजेंट सुधीर गौर, पीओएस 9 स्टार मोबाइल एजेंट डिलीवर केवट कम्युनिकेशन एजेंट दिलीप मैथिल, पीओएस शुभम एजेंट शुभम रैकवार, पीओएस लखन मोबाइल एजेंट लखन साहू, पीओएस शिव पर भी मामला दर्ज किया है। इन्होंने एक फोटो लगाकर अलग-अलग आईडी पर सिम कार्ड आवंटित किए । अब पुलिस इसके आगे की जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि अभी फर्जी सिम का उपयोग की भी जांच की जा रही है । सिम के आधार पर नाम और पते भी निकाले जा रहे हैं । इसके बाद आगे की फर्जीवाड़ा का खुलासा जांच में किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

