
नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली सिवनी नाका स्थित शंकर मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । समिति के कमल राव चव्हाण ने बताया कि कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास पं स्पर्श तिवारी ने भागवत कथा वर्णन करते हुए ब्रह्मा जी की उत्पत्ति के बारे में श्रद्धालुओं को बताया । वहीं उन्होंने बताया कि माता कुन्ती ने भगवान से दुःख क्यों मांगा इसका वर्णन किया । पंडित तिवारी ने कहा कि सुख में भगवान को भूलने का डर रहता है इसलिए कुंती ने दुख को मांगा । यदि दुख रहेगा तो हम भगवान को याद करते रहेंगे । संकट के समय हमें भगवान को याद करना चाहिए। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। पंडित तिवारी ने सुखदेव कथा का वर्णन किया। इसके साथ भगवान शंकर पार्वती की अमर कथा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

