पवारखेड़ा के पास युवक ने बनाया था वीडियो
तय कीमत से ज्यादा वसूली का मामला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में शराब पर एमआरपी से ज्यादा वसूली के शिकायतें आ रही थीं ।शराब ठेकेदार तय रेट से अधिक पर शराब बेच रहे थे । इसको लेकर आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर लगभग 11 दुकानों से चौदह लाख रुपए की जुर्माना वसूला। मई माह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने महंगी शराब बेचने का वीडियो बनाया था और उन्होंने शिकायत भी की थी । इसके साथ ही कई जगह से शिकायत आ रही थी इसको लेकर कार्यवाही की गई। इनमें कम्पोजिट मदिरा दुकान बनखेड़ी , मदिरा दुकान पवारखेड़ा , बानापुरा , पांजरा कला , चांदोन,,इटारसी , बीजनवाड़ा , तवानगर , जबलपुर गेट इटारसी , नन्दरवाड़ा , मालवीयगंज, तरोनकला शामिल हैं। आबकारी विभाग ने कार्यवाही की गई और आगे भी शराब ठेकेदारों द्वारा ज्यादा वसूली पर कार्यवाही जारी रहेगी।

