ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी कर सिम निकाल कर अन्य दूसरे चोरी के मोबाइलों में रकम करता था ट्रांसफर
आसान पासवर्ड /अनलॉक वाले मोबाइलों से पेमेंट एप इंस्टाल कर खातों से करता था रकम का ट्रांसफर ।
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
यात्री ट्रेनों में मोबाईल चोरी होने की घटनाओं की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को पुनः सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305(सी) बीएनएस में चोरी गये मशरुका सहित कुल20,10,800 रुपए का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । 3 अगस्त को को भोपाल निवासी फरियादिया जो कि भोपाल के एक शासकीय अस्पताल में कार्यरत है ,शासन की तरफ से बेंगलुरु मे आयोजित प्रशिक्षण के लिए राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी I इटारसी पहुँचने के पूर्व नींद खुलने पर देखा तो बर्थ पर रखा उक्त बैग कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था । बैग मे एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल माडल A35जिसकी कीमत लगभग रु. 33,000/- ,10 ग्राम सोने की चेन कीमती 70,000/-रुपए, एक आईडी कार्ड, एसबीआई डेबिट कार्ड, कुल कीमती सामान रु. 1,03,000 का थाI जिसकी रिपोर्ट फरियादिया द्वारा जीआरपी थाना बेंगलुरु पर की गई थी । जीआरपी थाना बेंगलुरु से शून्य पर दर्ज प्रकरण की डायरी थाना जीआरपी इटारसी मे असल अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305 (सी) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
सस्ते में मोबाइल बेचने की बात करने पर युवक को पकड़ा
रेल्वे स्टेशन इटारसी के पार्सल आफिस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों को महंगे मोबाइल बहुत सस्ते में बेच रहा था। उक्त प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा इटारसी स्टेशन के पार्सल आफिस के पास पहुँच कर मुखबिर की निशादेही पर एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया ।उक्त व्यक्ति से मौके पर पूछताछ की गई तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई एवं पूछताछ पर बार–बार बदल कर बनावटी बातें बताने लगा I उसके द्वारा यात्री ट्रेनों मे चोरी करना स्वीकार किया I जिसके ट्रालीबैग की तलाशी लेने पर ,एक सोने की चैन ,12 नग नएआईफोन एवं 12 नग सैमसंग,वीवो,रियलमी,मोटोरोला आदि कंपनियों के महंगे मोबाइल एवं एक लेनावो कंपनी का लैपटॉप मिलाI राजधानी एक्स के कोच A/3 मे से चोरी करना बताया I बैग मे मिले हुये 1500 रूपये खाने पीने मे खर्च होना बताया I फरियादिया की सिम अपने दूसरे मोबाइल मे डाल कर चोरी किये गये दूसरे मोबाइलों मे डाल कर उसके आधार कार्ड से पासवर्ड रीसेट कर ऑनलाइन गिफ्ट बाउचर खरीदकर रकम को ऑनलाइन बैटिंग एप के माध्यम से जुआँ खेलना बताया । आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार चोरी के मोबाइल व उनकी सिम का उपयोग कर ऑनलाइन बैटिंग से जीती गई रकम से एप्पल कंपनी के मोबाइल एवं लेनावो कंपनी का उक्त लैपटॉप खरीदना बताया । आरोपी के पास बरामद 12 अन्य मोबाइलों को उसके द्वारा विभिन्न यात्री ट्रेनों से यात्रियों के सोते समय चोरी करना बताया I आरोपी शौकत अली से बरामद सोने की चैन को अपराध क्रमांक 620/25 धारा 305(सी) बीएनएस मे जप्त की गई तथा आरोपी के पास से बरामद कुल 24 मोबाइल एवं एक लैपटॉप को इस्तगासा क्रमांक 14/25 धारा 305(सी) बीएनएस/ धारा 35(1-ड) में जप्त किया गया I
जप्त किया गया सामान
उससे एक सोने की चेन 12 आईफोन एवं 12 अन्य विभिन्न कंपनियों के प्रीमियम स्मार्ट फोन एवं एक लेपटाप लेनेवों कंपनी का थिंकपेड कुल कुल कीमती 19,10800/- रूपये कुल 20,10,800 रुपए का सामान जप्त किया। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी संजय चौकसे के नेतृत्वमें गठित टीम को विशेष सफलता मिली है I उक्त टीम में विवेचक प्र आर 13 रानु अतुलकर ,प्र0आर0 कृष्णकुमार ,प्र0आर0 अरविंद ,आर विष्णुमूर्ति शुक्ला ,आर अमित कौशिक ,आर दीपक सेन,आर सुमित , आर रामशंकर , आर राजेंद्र , आर विजय , आर अमित, आर अंकित, आर शिव शंकर, आर मनोज, आर सतीश, आर सचिन ,आर राहुल यादव (GRP मुरेना)एवं सायबर सेल भोपाल से प्रआर अमित सक्सेना ,आर संतोष पटेल एवं कंट्रोल रूम प्रआर देवेंद्र शामिल है I उक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

