दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में हर पूर्णिमा को सेठानी घाट पर मां नर्मदा की महा आरती का आयोजन किया जाता है। यह आरती पंच विप्र जनों द्वारा होती है लेकिन रविवार को चंद्र ग्रहण के चलते महा आरती का आयोजन सुबह 6:30 बजे ही कर लिया गया। गौरतलब है कि प्रति पूर्णिमा पर महाआरती पंच विप्रजनों द्वारा सम्पन्न की जाती है। रविवार को खग्रास चन्द्र ग्रहण होने के कारण सायंकाल होने वाली माँ नर्मदा जी की महाआरती पूर्णिमा को प्रातः 6:30 बजे ही कर दी गयी है । आरती में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

