दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
आज रविवार को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा को चंद्रग्रहण है। इसके चलते मध्याह्न काल में 12.57 बजे से सूतक लगेगा।ग्रहण काल कुल साढ़े तीन घंटे का है। आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्रहण का स्पर्श 9.57रात्रि, मध्य काल रात्रि 11.41मोक्ष रात्रि 1.27 होगा। बाल,वृद्ध ,रोगियों के लिए एक ही प्रहर मानना चाहिए। ग्रहण शतभिषा नक्षत्र , कुम्भ राशि पर है। वृश्चिक , मीन,कर्क राशि के लिए अशुभ,सिंह,तुला,मकर और मिथुन राशि के लिए मध्यम, मेष,वर्ष,कन्या और धनु राशि के लिए शुभ है। जिनके अनिष्ट ,अशुभ और मध्यम है,वे हवन,जप,गौदान तुलादान अन्नदान,वस्त्र दान एवं सोना या चांदी का सर्प बनाकर तांबे के पात्र में रखकर तिल गुड सहित दान करें।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्रहण के आरंभ एवं मोक्ष में स्नान करें और मध्य में हवन,जप, करें।

