दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन का कार्यक्रम किया गया । शहर के कलेक्ट्रेट स्थित हर्बल पार्क में कृत्रिम कुंड बनाया गया, जहां पर मूर्ति विसर्जन किया गया । क्रेन की मदद से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया गया और छोटी मूर्तियां हाथ से विसर्जित की गई। मूर्तियों के लिए कलेक्शन सेंटर भी बनाया गया था । इस मौके पर जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन , पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था चाक-चौबंद थी। आने जाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए। सभी श्रद्धालुओं ने गणेश जी का विसर्जन कुंड में किया। शाम होते ही प्रतिमाओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम 4 बजे एसपीएम स्थित कामगार कल्याण केंद्र की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही शहर की अन्य प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड टीम मौजूद
विसर्जन स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस सहित होमगार्ड के जवान भी तैनात रहे। विसर्जन कुंड के सामने ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा , एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी देहात सौरभ पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

