दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के नमन नर्मदा गार्डन में शुक्रवार को लाड़ली जू का प्रकटोत्सव एवं छठी उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजन कर्ता पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह से ही लाड़ली जू का संगीतमय अभिषेक हुआ। इसके बाद श्रृंगार, भोग , आरती ,भजन पूजन और श्रीजी की सवारी का आयोजन किया गया। लाड़ली जू का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद फूलों की होली एवं दादी कांदा का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जमकर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में श्री जी को हाय , चंद्रमा, पायल, चूड़ा पहनाया एवं काजल माहुर लगाया गया । कार्यक्रम में वृंदावन से राधे कृष्ण की झांकी सहित अनेक साधु महात्मा भी पहुंच । कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में शहर भर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

