दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में गणेश जी की स्थापना की गई है। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यालय में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सोनिया मीणा, अपर कलेक्टर ,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बबीता राठौर, अधीक्षक बी पी गढ़वाल , कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवम पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी साथी उपस्थित हुए। कलेक्ट्रेट कार्यालय में झांकी सजाई गई है और श्री गणेश स्थापना के दिन से ही यहां पर पूजन पाठ और आरती की जा रही है । इसके साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और इसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए । आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

