दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में गीता भवन के पास तिवारी कॉलोनी में फरियादी भारती सोनी के किराए के मकान में विगत 27 अगस्त को उनके घर से 19 तोला सोना और डेढ़ लाख रुपये लगदी चोरी करने की वारदात हो गई थी । इसको लेकर उन्होंने देहात थाने में नामजद मामला दर्ज कराया । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 305 (ए) 331 (4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भारती सोनी पति सुमित वाधवानी ने आरोपी आकाश आहूजा पर चोरी का नामजद मामला दर्ज कराया। भारती सोनी का कहना है कि उनके घर से 19 तोला सोना जिसमें से शादी में उन्हें उपहार के रूप में 14 तोला सोना उपहार के रूप में मिला था। इनमें तीन मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के झुमके, गले की चेन , 50 ग्राम सोने का सिक्का सहित नकदी डेढ़ लाख रुपए आकाश आहूजा चुरा ले गया। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस पूछताछ कर रही है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
थाना प्रभारी ने बताया…
देहात थाना प्रभारी सौरव पांडे ने बताया अभी मामले की जांच चल रही है। युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

