दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के पोस्ट ऑफिस घाट पर एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया । इसको लेकर होमगार्ड के एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई और मौके पर उन्होंने सर्चिंग शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राहुल पिता रामचंद्र किरार 25 साल अंथेरिया जिला आमला का रहने वाला युवक बताया जा रहा है । वह नहाने के लिए पहुंचा था गहरे पानी में चला गया और डूब गया। होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत , होमगार्ड कमांडेंट शिवराज चौधरी सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। होमगार्ड टीम ने सर्चिंग शुरू कर दिया है।

