दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र और एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने वालो एवं बेचने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे दिनांक गुरुवार की दरमियानी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काली मंदिर के आगे रेलवे ओवर ब्रिज के पास पिपरिया में एक व्यक्ति आसमानी रंग का टीशर्ट और काले रंग का लोवर पहने अपनी कमर में पीछे तरफ देशी कट्टा खोसे खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु काली मंदिर के आगे पहुंचे। व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा अभिरक्षा लेकर जामा तलाशी ली गई जो अपनी कमर में पीछे तरफ एक देशी कट्टा खोसे हुए मिला। देशी कट्टा चैक करने पर लोहे की बैरल में एक जिंदा कारतूस भरा पाया गया। उक्त व्यक्ति का नाम अनुज पिता नरेश कुमार शर्मा उम्र 24 साल निवासी बिदुआ कालोनी गल्ला मंडी रोड बरेली जिला रायसेन का रहना बताया। कट्टा रखने के संबंध में वैध कागजात पूछने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया जो अवैध रूप से देशी कट्टा रखे पाए जाने से आरोपी अनुज शर्मा के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट पाया जाने से लोहे का देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस के जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। टीम में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि भागचंद धुर्वे, प्र.आर. 517 अरुण जुदेव, आर. 434 प्रतीक साहू, आर. 112 हेमंत चौधरी शामिल थे।

