महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में हुई ट्रैप कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर कि पीडब्ल्यूडी ऑफिस में गुरुवार दोपहर को एक सीनियर क्लर्क को लोकायुक्त की टीम ने ₹7000 की रिश्वत लेते रंगो हाथों पकड़ा सीनियर क्लर्क ₹12000 की मांग कर रहे थे यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के मार्गदर्शन मेंहुई। टीम ने लिखा कक्षा में और क्लार्क को रंगे हाथों राशि लेते हुए पकड़लिया। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई। इसकी शिकायत ठेकेदार द्वारा लोकायुक्त को दी गई थी। लोकायुक्त टीम ने क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी क्लर्क पवन सिंह सक्सेना को ठेकेदार से 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल से एक बिल पास कराने के एवज में क्लर्क ने कुल 12 हजार रुपए की मांग की थी। एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके एफडी एवं एवं जमा राशि कुल 3,46,000 रुपये को वापस करने के बदले में 12000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग पवन सक्सेना वरिष्ठ लेखा लिपिक, लोकनिर्माण विभाग, नर्मदापुरम द्वारा जा रही हैं। आवेदक की उक्त शिकायत का सत्यापन करने पर सही पाए जाने पर ट्रैप कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया। आरोपी पवन सक्सेना को लोकायुक्त दल ने कार्यालय लो.नि.वि., नर्मदापुरम में आवेदक से 7 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम में डॉ आर.के.सिंह, डीएसपी निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले , प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक गौरव साहू, आरक्षक यशवंत पटेल
एवं चालक अमित विश्वकर्मा शामिल थे।

