दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाने में ग्रामीणों ने वन विभाग के द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। हमारा गांव संगठन के संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि बाघ के शिकार के नाम पर गांव में दबिश दी जा रही है और बिना जांच किए लोगों को पकड़ा जा रहा है। वन विभाग द्वारा पूछताछ के नाम पर बुधवार को भी एक युवक अजय के साथ वन विभाग ने मारपीट की और उठक बैठक लगवाई। श्री धुर्वे ने कहा कि ग्राम सभा में अधिकारियों ने कहा था कि बिना ठोस सबूत के किसी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसको लेकर थाने में मामला दर्ज कराया । अजय ने इसकी शिकायत की। श्री धुर्वे ने कहा कि वन विभाग द्वारा यह निंदनीय घटना है। ग्राम बारधा निवासी अजय लविस्कर कोरकू को ज़बरदस्ती उठाकर ले गए कमरे में बंद करके दंड बैठक लगवायी । अधिकारियों ने अभद्र गाली देते हुए बांस के डंडे से मार पीट की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अजय कोरकू के साथ मारपीट की तो 108 एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल में इलाज करा कर थाने में आवेदन देकर पूरी घटना बताई।

