प्रशासन को पहले हिंदू समाज से बात करना चाहिए।
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
इटारसी स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर के विस्थापन की चल रही है। तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत भारत प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा पहले इस सड़क से दूसरे अतिक्रमण हटाए फिर हनुमान जी को हाथ लगाए। श्री चौहान ने कहा कोई नेता नहीं बल्कि समाज और विश्व हिंदू परिषद तय करेगा मंदिर हटेगा या नहीं। चौहान ने कहा पहले अवैध नए अतिक्रमण मजारों के हटाए फिर मंदिरों को हाथ लगाए प्रशासन। विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में नर्मदापुरम आए हुए थे। इस दौरान अल्प प्रवास पर इटारसी आने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर का निरीक्षण कर मंदिर के पुजारी एवं पत्रकारों से चर्चा कर कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि पहले वह अवैध मजारों से अतिक्रमण हटाए। इसके बाद ही हमारे मंदिरों को हाथ लगाएं। प्रशासन को पहले हिंदू समाज से बात करना चाहिए।
इस दौरान उनके साथ जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत,बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी,नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर मंत्री यश शर्मा,धर्म जागरण प्रमुख वीरू बाथरी,अजय सिंह भदोरिया एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

