दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत चतर खेड़ा रोड बालाजी वेयरहाउस से विगत जून माह में बदमाशों ने रात को मूंग की 10 से 12 बोरी चुरा कर रफू चक्कर हो गए। इस मामले में वेयरहाउस प्रबंधन ने मामला दर्ज कराया । पहले स्वयं ही खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अब पुलिस का कहना है कि जल्दी चोरों को अरेस्ट कर लिया जाएगा । पुलिस के अनुसार फरियादी संतोष रघुवंशी कुसुम कॉलेज बाना पुरा निवासी ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया कि वेयरहाउस से लगभग 90 हजार रुपए कीमत की 10 से 12 बोरी चोरी हो गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा ।

