दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ पवारखेड़ा के पास शिवम वेयरहाउस से बदमाशों ने सोमवार को वेयरहाउस की गोदाम का ताला तोड़कर 65 गेहूं की कट्टी चुरा कर रफू चक्कर हो गए। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है । जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। बताया जाता है कि शिवम वेयरहाउस पवार खेड़ा में पीछे से अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ा और गेहूं की कट्टी लेकर फरार हो गए जिसकी कीमत 95 हजार रुपए बताई जा रही है। इसको लेकर मनीष नवलानी शांति नगर निवासी ने मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

