सिवनी मालवा / नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 05 बसनीय कला में मंगलवार दिनांक 25/05/2026 को चौकी गंवा में गंगा दशहरा पर पीपल के पेड़ की पूजा की और स्वछता अभियान मनाया गया एवं कलश यात्रा निकालकर भगवान शिव पर जल अभिषेक किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चोकीगवां ने गंगा दशहरा श्रद्धा भाव से मनाया। पंडित रामप्रसाद प्रसाद शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो गंगा नदी के पृथ्वी पर अवतरण का उत्सव है। यह त्योहार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। पूर्ण विधि-विधान से कलश की पूजा करके कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा भगवान शिव मंदिर तक पहुंचकर भगवान शिव का जल अभिषेक किया गया। जल अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चोकीगवां के अध्यक्ष जयराम लौवंशी और सरपंच कृष्णा बाई, सचिव भगवान सिंह राजपुत ने जल बचाने और जल के महत्व पर प्रकाश डाला। जल के सदुपयोग, जल को बचाने और जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी आशा कार्यकर्ता श्रीमती संगीता लौवंशी, सहायिका श्रीमती उमा लौवंशी, सपना लौवंशी, ज्योति लौवंशी। आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सरपंच समस्त ग्राम वासी एवं सचिव उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति ने भी जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत मनाए जाने वाले गंगा दशहरा एवं कलश यात्रा में सहभागिता की। समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी और सहसचिव यश नागर भी उपस्थित रहे।

