नर्मदापुरम / मंगलवार को थाना कोतवाली में शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें आगामी त्यौहार बकरा ईद को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में एसडीओपी नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक , सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सरिता मालवीय, थाना प्रभारी कोतवाली कंचन ठाकुर एवं थाना प्रभारी देहात सौरभ पांडेय, एमपीवी JE और नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। शांति समिति की मीटिंग में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत हुई।

