दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
जल ही जीवन है और इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश सरकार जल संरक्षण की दिशा में “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब तक 10 हजार करोड़ से अधिक की लागत से जल संचयन हेतु 2 लाख से अधिक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके साथ ही जल संवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। जगह-जगह जल गंगा संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहे हैं।

