गंगा दशहरे पर सभी घाटों पर उमड़ी भीड़
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर में मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी । शहर सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और दान पुण्य कर रहे हैं । बताया जाता है कि आज के दिन ही गंगा पृथ्वी पर पहुंची थीं और इस दिन मां नर्मदा में नहाने से गंगा का पुण्य मिलता है। सेठानी घाट , परमहंस घाट, कोरी घाट , मंगलवारा घाट, सर्किट हाउस घाट सहित सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को उमड़ रही है । वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस, होमगार्ड , गोताखोर भी तैनात किए गए हैं जो घाटों पर स्नान करने वालों की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही शाम को महा आरती का आयोजन होगा । महा आरती के आयोजन की शुरुआत 16 वर्ष पहले आज से ही हुई थी। सेठानी घाट पर श्रद्धालु , पूजन पाठ कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

