कंपनी न भेज कर स्वयं के उपयोग में लिए
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ पिपरिया थाना अंतर्गत एक राइस मिल से 300 कुंटल राइस गायब होने का मामला सामने आया है । इसकी कीमत लगभग 6 लाख 81 हजार रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस जांच कर रही है । बताया जाता है कि जय गिरिराज राइस एंड एग्रो मिल खापरखेड़ा से 300 कुंटल लगभग 600 बोरी राइस धानुका बायोटेक प्राइवेट कंपनी लिमिटेड नीमच पहुंचने के लिए वाहन क्रमांक बीबी 11 सीएल 9147 ट्रक में लोड किए गए थे। यह माल कंपनी ना पहुंचाकर स्वयं के उपयोग में लिया गया । इसको लेकर दिनेश कुमार खापरखेड़ा ने मामला दर्ज कराया है। मामला 12 मई का बताया जाता है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात बदमाशों ने खाते से धोखाधड़ी कर उड़ा दिए 196000
वहीं इधर तहसील कार्यालय पिपरिया से रितेश नामक युवक के खाते से अज्ञात बदमाशों ने धोखाधड़ी कर 196000 रुपए उड़ा दिए । यह मामला 14 मई का बताया जाता है। पुलिस ने केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
