
नर्मदापुरम / मां नर्मदा जी का स्वच्छ तट रखना ही ग्वाल नर्मदा सेना का संकल्प है। ग्वाल नर्मदा सेना का स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है एवं प्रति गुरुवार प्रातः 8:30 बजे से प्रातः 10 बजे तक जारी रहता हैं। आइए हम भी संकल्प लें — न गंदगी फैलाएंगे, न फैलने देंगे। ग्वाल सेना अध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में अपना योगदान करे, नर्मदा तट पर लोगों से अपील की। इस अवसर पर मोहन यादव, धनराज यादव, सुनील पप्पू यादव, तुकाराम यादव, शैलेंद्र यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।

