दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए। प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गौरी पाल ने कक्षा 12वीं में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। गौरी पाल राजेश पाल और सुषमा पाल की पुत्री हैं जो ग्राम अधियारी के निवासी हैं। शुक्रवार को विवेकानंद युवा मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा गौरी पाल को सम्मानित किया गया। हैप्पी मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष प्रसन्न हरने, धर्माचार्य सोमेश परसाई, डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर सहित अनेक विशिष्ट जैन मौजूद थे। छात्रा गौरी पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

