

नर्मदापुरम / दिनांक 13/05/26 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा इश्तहार प्रेषित कर आम जन एवं सोशल मीडिया पर प्रसार कर अवगत कराया गया था कि यदि उक्त बालक के परिजनो के संबंध मे यदि जानकारी प्राप्त होती है तो उक्त जानकारी से थाना कोतवाली नर्मदापुरम को अवगत करावे, जिससे बालक को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया जा सके। जिस संबंध मे नर्मदापुरम जिले मे सोशल मीडिया पर उक्त इश्तहार का प्रचार प्रसार किया गया था, जिसके फलस्वरूप उक्त मूक बधिर के पिता कमल साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 45 वर्ष एवं माँ श्रीमति लक्ष्मी साहू नि. बकतरा जिला सीहोर के हमीदिया अस्पताल भोपाल मे पहुँचने पर शाहगंज पुलिस के समक्ष परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त मूक बधिर के गुम होने के संबंध गुमशुदा के परिजनो ने थाना शाहगंज जिला सीहोर में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज कराया गया था। जो थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा थाना शाहगंज को उक्त संबंध मे सूचना प्रेषित की गई है।

