
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा जनसुनवाई और अन्य माध्यम से आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सौरभ नर्सिंग होम के पास पाइप लाइन में हुए बड़े लीकेज को 4 घंटे के अंदर नपा की टीम द्वारा सुधारकर स्थानीय नागरिकों को राहत प्रदान की। एल्डरमेन ज्योति रैकवार ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले को पत्र लिखकर नपा कर्मियों द्वारा त्वरित की गई कार्रवाई पर प्रशंसा की है। उन्होंने नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का आभार व्यक्त किया। जलप्रदाय शाखा के हरिश गोस्वामी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नगर की पेयजल सप्लाई से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। नई पाइप लाइन डाली जा रही है, लीकेज ठीक किए जा रहे हैं और पेयजल सप्लाई दुरुस्थ रखने के लिए टैंकर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
श्री गोस्वामी ने बताया कि सौरभ नर्सिंग होम के पास एक बड़ा लीकेज हो गया था। जिसे जलप्रदाय शाखा नीतेश व्यास सहित नपा की टीम ने 4 घंटे में ठीक कर पेयजल सप्लाई बहाल कर दी। त्वरित कार्रवाई पर एल्डरमेन श्रीमती रैकवार ने नपा कर्मियों की प्रशंसा की है।

