दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
रक्षित केन्द्र में पदस्थ प्रआर. मनोज रावत एवं विदिशा में पदस्थ सउनि जयश्री रावत की पुत्री तुमसी रावत द्वारा सीबीएसई बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा द्वारा शुक्रवार को रक्षित केंद्र में पदस्थ हेड कांस्टेबल मनोज रावत तथा जिला विशेष शाखा में पदस्थ कार्य. स उ नि जयश्री रावत की पुत्री तुमसी रावत से भेंट कर उन्हें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 (साइंस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त करने पर प परिवार को हार्दिक बधाई दी। तुमसी ने नर्सरी से लेकर बारहवीं तक सेमीरिटन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम से अध्ययन किया है। उत्कृष्ट परिणाम के कारण तुमसी पहले भी पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली शिक्षा निधि योजना की लाभार्थी रह चुकी हैं। तुमसी आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर देश-सेवा में योगदान देने की इच्छा रखती हैं। पिता हेड कांस्टेबल मनोज रावत तथा माता कार्य. सउनि जयश्री रावत दोनों ने पुलिस विभाग जैसी चुनौतिपूर्ण और संघर्षमय सेवा के बावजूद अपनी पुत्री की शिक्षा को सर्वोपरि रखा। दादाजी नंदकिशोर रावत, जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं, ने भी परिवार को शैक्षिक प्रेरणा व मार्गदर्शन दिया।

