एसपी, एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबंधित अपराधों का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है।
नौ अप्रैल को फरियादी सचिन कुमार मोरछली चौक ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के घर के सामने खड़ी उसकी मोटर सायकल MP05/MX 0919 को चोरी कर ले गया है | केस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी | जानकारी प्राप्त हुई की उक्त वाहन का उपयोग मंडीदीप निवासी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी कर रहा है | जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरिफ शाह उर्फ गोल्डी जलील शाह उम्र 24 वर्ष नि बिहारी कॉलोनी सतलापुर मंडीदीप को बिहारी कॉलोनी से पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गयी जिसने उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी मूल रूप से पिपरिया का निवासी है, जिसके विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे छेड़छाड़ के प्रकरण मे स्थायी वारंट जारी है एवं आरोपी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा के हत्या के प्रकरण मे फरार है | महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना , उनि विशाल नागवे, प्रआर रितेश यदुवंशी, आर 839 पंकेश एवं आर गजेंद्र की रही।

