भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए महाप्रबंधक श्री भदौरिया मौजूद थे। जिला बिजली प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए महाप्रबंधक के साथ बैठक कर मांग की गई कि जिलेभर में सभी कृषि पंप फीडरों पर पर्याप्त 10 घंटे बिजली दी जाए, क्षतिग्रस्त पोल, एवं क्षतिग्रस्त तार, झुके हुए पोल को सुधारा जाए । ट्रांसफार्मर को तय समय सीमा में बदले जाए, ओव्हरलोड ट्रांसफार्मर की भार क्षमता बढ़ायी जाए , घटिया इंसुलेटर बनानें वाली कंपनी पर कार्यवाही की जाए, मानसून के पूर्व सभी लाइनों में मेंटनेंस किया जाए सहित अन्य समस्याएं बताई। महाप्रबंधक ने सभी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया ।बैठक में महाप्रबंधक श्री भदोरिया, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, ओमप्रकाश उपाध्याय, उदयकुमार पाण्डेय, शिवमोहन सिंह, ओमकार राजपूत, शंकरसिंह पटैल, रजत दुबे, लखनलाल चौधरी, संजय लोवंशी, सूर्यांश रघुवंशी, राजेश दीवान, श्यामशरण तिवारी, रामेश्वर जाट, विनोद दुबे, ओमप्रकाश महालहा, हेमंत शर्मा, रामेश्वर चौरे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

