मिट्टी में दब जाने का शक जताया
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक लापता हो गया। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। माखन नगर थाना प्रभारी आकाश सिंह पचाया ने बताया कि युवक की मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है और परिजनों ने मुहासा में कंपनी में कार्य करते समय मिट्टी में दबने की आशंका जताई है। आप मिट्टी हटवा कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि एक कंपनी का कंस्ट्रक्शन काम चल रहा है और उसमें मजदूर अतुल मिट्टी डलवाने का काम करता है लेकिन वह अचानक लापता हो गया और सनसनी फैल गई। जब इस बात का परिजनों को पता चला तो उन्होंने गुमशुदा की दर्ज करा कर संदेह जताया और इसके आधार पर खोजबीन की जा रही है । बताया जाता है कि मिट्टी हटाकर उसकी खोज जा रहा है लेकिन अभी उसका पता नहीं चला। तहसीलदार और पुलिस स्टाफ सहित अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे।

