विवेकानंद घाट पर हुआ गरिमामय आयोजन
मातृ शक्तियों ने किया श्रमदान, सदस्यों के कलाई पर सजाई राखी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को मां नर्मदा के पावन तट विवेकानंद घाट पर रक्षा बंधन महापर्व मनाया गया। इस मौके पर मां नर्मदा के तट पर साफ सफाई की गई, पूजन पाठ हुआ , नर्मदा के भजन गाए और रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ । इसके साथ ही प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के लिए पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और महासंघ के सदस्य मौजूद थे। मां नर्मदा की पूजन कर साफ सफाई अभियान चलाया गया। मातृ शक्तियों द्वारा सभी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर राखी सजाई एवं प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ किसानों , गरीबों, शोषित और पिछड़ों के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा , प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग और नर्मदा बचाओ संरक्षण संगठन की प्रमुख श्रीमती गीता मीणा, जितेंद्र भार्गव , भूपेंद्र सिंह तोमर , विनोद चौरसिया, खुमान सिंह पटेल, नीरज पटेल, चंद्रकांत मीणा, केसरी सिंह पटेल , दयाराम फौजदार, महेश भैया , अजय दुबे , ओम प्रकाश मीणा, जानकी राजपूत ,ममता प्रजापति, महेश उपाध्याय , विकास स्वामी, राजकुमार मीणा, बिंद्रा भाई सहित अनेक सदस्य और मातृशक्ति मौजूद थीं।

