दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा शहर गूंज उठा। इसमें कलेक्टर सोनिया मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करण सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही शासन प्रशासन एवं स्कूली बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह एवं जोश देखने को मिला। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर मीनाक्षी चौक होते हुए अजाक चौक तक पहुंची और पुनः पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.एस. रावत, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल ,थाना प्रभारी कोतवाली सुश्री कंचन ठाकुर, थाना प्रभारी देहात सौरभ पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में तिरंगा थामे, राष्ट्रभक्ति के गीत गाते हुए और नारों के साथ शहरवासियों को एकता, भाईचारा एवं देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनमानस में उत्साह का संचार करना एवं नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जागृत करना था। रैली के दौरान पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रही।

