नर्मदा पुरम।
शहर के समाजसेवी चंद्र मोहन अग्निहोत्री चंदू भैया का आकस्मिक निधन हो गया । मंगलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। चंदू भैया मिलनसार और प्रखर समाजसेवी थे । उनकी अंतिम यात्रा में सुहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, स्थानीय नागरिक , सामाजिक लोग , अधिवक्ता, पत्रकार गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर राजघाट पर उन्हें 2 मिनट का मौन रख विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि उनके उनके दो पुत्र मुकेश अग्निहोत्री और मोहित अग्निहोत्री हैं। मुखाग्नि मुकेश अग्निहोत्री ने दी। चंदू भैया को उनके मित्रों, शुभचिंतकों और परिजनों ने श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और इस दुख को सहन करने उनके परिजनों को क्षमता दे इसकी भगवान से प्रार्थना की।

