डीएपी और यूरिया को लेकर किसान हो रहे है परेशान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समय पर केसला ब्लाक में किसानों ने यूरिया और डीएपी को लेकर जमकर हंगामा किया। मंगलवार को सुखतवा केसला के किसान और सहकारी समिति के कर्मचारियों के साथ खाद वितरण को लेकर विवाद और झूठे आश्वासन से परेशान किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 46 जाम कर दिया । थाना प्रभारी की समझाइश के बाद सहकारी समिति के कार्यालय पर किसानों ने ताला जड़ कर धरना दे दिया । प्रशासन को सूचना मिलते ही तहसीलदार हीरु कुमरे एवं उनकी टीम सुखतवा सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे और किसानों को समझाइश दी ।
किसानों ने समिति संचालक एवं प्रबंधक से लिखित में मांग किया कि किसानों को पूरा खाद वितरण करेंगे उसके बाद ताला खोला गया । प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने समिति के शाखा प्रबंधक दीक्षा लोधी की शिकायत करते हुए कहा कि वह कभी समय पर कार्यालय नहीं आती है और ना ही किसानों का फ़ोन उठाती है जिससे किसानों ने आक्रोश होकर नारेबाज़ी करते हुए प्रबंधक को हटाने की मांग रखी और तहसीलदार हीरु कुमरे को ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर जनपद सदस्य संतोष सल्लाम, दुर्गेश धुर्वे जनपद सदय विजय कावरे, उमेश इरपाचे, सरपंच मोहन सिंह भूसारे, सरपंच सरवन मर्सकोले, विष्णु यादव, अजय साहू, अंकित यादव, संजू काजले, जसमान, सोनू शुक्ला सहित सेंकड़ों किसान मौजूद रहे ।

