दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत बानापुरा गल्ला मंडी के टीन शेड से बदमाश मूंग के सात बोरिया उड़ा ले गए। वहीं ग्राम भमेड़ी से चांदी की तीन जोड़ी पायल पर बदमाश हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बानापुरा स्थित गल्ला मंडी से गत दिवस अज्ञात बदमाश टीन शेड के नीचे रखी मूंग की सात बोरी उठा कर ले गए। मूंग की कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जा रही है । इसको लेकर सतीश यादव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। अब बदमाशों की तलाश जारी है । इसके साथ ही ग्राम भमेड़ी में उमाशंकर शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि ग्राम उनके घर के अंदर रखे डब्बे से चांदी की तीन जोड़ी पायल बदमाश लेकर रफू चक्कर हो गए। जिनकी कीमत 6 हजार रुपए बताई जा रही है । पुलिस का कहना है कि जल्दी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

