पुलिस ने शुरू की जांच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के नर्मदा ब्रिज के पास गुरुवार शाम को एक एक्सयूवी कार ने एक राहगीर को कुचल दिया था। मृतक की पहचान वरुण ठाकुर रायपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गाड़ी रांग साइड से जा रही थी। पुलिस सूचना पर पहुंची । जब गाड़ी की चेकिंग की तो उसमें अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कोई लाइसेंस नहीं था। गाड़ी से 18 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राहगीर को गाड़ी में चपेट में ले लिया था जिससे उसकी मौत हो गई । देहात थाना प्रभारी सौरव पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे । क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने लाया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

