दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के सेठानी घाट पर गुरुवार शाम को कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी साईं कृष्णा एस थोटा गुरुवार को महाआरती में शामिल हुए। कलेक्टर और एसपी ने सेठानी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर पूजा पाठ की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

