2574.720 लीटर शराब, बोलेरो पिकअप कुल कीमत 27,74,720 रुपये मश रुका जब्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
जिले में पुलिस कप्तान साईं कृष्णा के निर्देश पर अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया है । पुलिस कप्तान द्वारा शराब माफिया पर नकेल कसी जा रही है और हर जगह चेकिंग कर अब शराब पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। नर्मदापुरम में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत थाना सिवनी मालवा पुलिस ने लोखर तलाई रोड सफेद रंग की बोलरो पिकअप को घेराबंदी करते हुए पकड़ा। संदिग्ध बोलरो पिकअप क्रमांक एमपी 28जी 1008 को रोका गया। पिकअप बड़ी पीले रंग की तिरपाल से ढकी हुई थी । गाड़ी में रमेश उर्फ गंगाराम चौरगढे चिचोली जिला बैतूल निवासी और हेल्पर सीट पर बैठे विजेश उइके बैतूल बाजार मौजूद थे। उक्त पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के बंद कार्टून पिकअप में फुल भरे हुए मिले। दोनों व्यक्तियो से उक्त शराब के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगें गये जिन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। कुल मंदिरा 2574.720 लीटर कुल कीमत 25,74,720 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलरो पिकअप क्रमांक एमपी 28G1008 कीमत करीब 2,00,000 रुपये इस प्रकार कुल 27,74,720 रु. मशरुका जब्त करते हुए दोनो आरोपियों थाना सिवनी मालवा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सक्रिय भूमिका थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर, उनि. नरेन्द्र लिल्लोरे, सउनि उमेश मिश्रा, आर. बलराम, आर. केतन, आर, पूनम बिल्लोरे की सक्रिय भूमिका रही।

