दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
दक्षिण कोरिया से लौटी आरुषि सल्लाम शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया । दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन कुराश चैंपियनशिप में नर्मदा पुरम की बेटी आरुषि ने रजक पदक प्राप्त किया है। आरुषि ने न केवल नर्मदा पुरम प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया है । आरुषि का सम्मान शहर के हर चौक पर किया गया । भव्य रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान आरुषि के पिता शेर सिंह सल्लाम उपस्थित रहे। सेमी रिटर्न विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा प्राचार्य, प्रेरणा रावत ने आरुषि का स्वागत किया । रैली में उपस्थित सचिन खंपारिया , विक्रांत खंपारिया, प्रमोद शर्मा, अमित महेश्वरी प्रदीप यादव कोच वैशाली तिवारी , स्नेहा उपाध्याय , भाग्यश्री दुबे , राकेश ठाकुर, बख्तावर खान, विभिन्न कोच खिलाड़ी एवं परिजन शामिल हुए।

